झांसी: (Jhansi) राज्य कर विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) द्वारा टैक्स में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी है। 05 हजार व्यापारी 06 साल पहले जो टैक्स अदा करते है, अब उससे बहुत कम टैक्स दे रहे हैं। इन सभी व्यापारियों को नोटिस जारी कर 06 साल पहले दाखिल किए गए रिटर्न का हिसाब मांगा गया है। साथ ही कारोबारियों को ब्याज और जुर्माने के साथ बकाया कर अदा करने की चेतावनी दी गई है। इससे झांसी के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
जुलाई 2017 में जीएसटी की प्रक्रिया लागू की गई थी। इससे पहले हर माह फर्म 24 पर खरीद-बिक्री का ब्योरा विभाग के पास जमा होता था। जबकि टैक्स चालान के जरिए बैंक में जमा किया जाता था। जीएसटी लागू होने के बाद व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई। इससे रिटर्न दाखिल करने में व्यापारियों से तमाम गड़बड़ियां हो गईं।
अपर आयुक्त राज्य कर धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि झांसी जिले में 02 हजार व झांसी जोन में 05 हजार व्यापारियों सहित अन्य व्यापारियों को नोटिस भेजे गए हैं।



