spot_img

Jaunpur : विनोद को शराब पिलाकर चाचा-भतीजे ने मार डाला, शव जलाया

सुबह बाग में मिला अधजला शव, नामजद हत्याभियुक्त गिरफ्तार
इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
जौनपुर: (Jaunpur)
मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के नारायनडीह गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई। आज सुबह उसका शव गांव के समीप स्थित बाग में जला हुआ अवस्था में पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के पश्चात शव को कब्जे में लेकर चीरघऱ भेजा। इस मामले में एसएचओ सदानंद राय ने बताया कि मामले में मृतक के परिजनों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर हत्यारोपी चाचा-भतीजे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक नारायनडीह गांव निवासी विनोद यादव उर्फ ननकू (23) पुत्र रघुराज यादव को बीती शाम गांव के ही कुछ लोग बुलाकर अपने साथ ले गए थे। आज सुबह उसका शव बरौहडीह स्थित बाग में पाया गया। बाग में विनोद का शव मिलने की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मुकामी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मुंगरा बादशाहपुर के एसएचओ सदानंद राय भी अपनी टीम के साथ पहुंचे और मौका मुआयना के उपरांत उक्त प्रकरण की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारी भी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेजा गया। शव आधे से अधिक जल चुका था। हालांकि चेहरा जलने से बच गया था, इसी वजह से आज सुबह शव मिलने पर ग्रामीणों ने तत्काल शव की पहचान कर ली।इस मामले में एसएचओ सदानंद राय ने बताया कि आज सुबह ग्रामीणों के जरिए बाग में एक युवक का जला शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन के पश्चात शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेजा।

इस मामले में मृतक विनोद के परिजनों से पूछताछ की गई। जिसमें परिजनों ने बताया कि गांवके ही अनुपम व राजकुमार यादव ने विनोद की हत्या कर शव को जला दिया। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम को शराब का लती अनुपम अपने साथ विनोद को बुलाकर ले गया था। जहां पर उसने अपने चाचा राजकुमार यादव को बुलाकर विनोद की हत्या कर दी और शव को जला दिया। फिलहाल तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की तहकीकात जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles