spot_img

Jaunpur: धारदार हथियार से मार कर भतीजे ने बड़े पिता को उतारा मौत के घाट

जौनपुर: (Jaunpur) महराजगंज थाना क्षेत्र के उमरीकला गांव निवासी पूर्व प्रधान जयप्रकाश शर्मा के भतीजे सुनील ने जमीनी विवाद को लेकर धारदार हथियार से मार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना बुधवार देर रात की है। घटना को अंजाम देने के बाद हत्या करने का आरोपी स्वयं पुलिस के सामने हाजिर हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूर्व प्रधान जयप्रकाश शर्मा से उनके भतीजे का जमीनी विवाद वर्षों से चला आ रहा है। इसी बात को लेकर बुधवार को दरवाजे पर बैठे जयप्रकाश से भतीजा बात विवाद करने लगा। दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं होने लगी कि भतीजे ने धारदार हथियार से उन्हें मार कर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी। उपचार हेतु परिजन उन्हें सीएचसी बदलापुर लाए। जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में गुरुवार को बात करते हुए सीओ अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है आरोपित युवक गिरफ्तार है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles