spot_img

Jaunpur : खाड़ी देशों में फंसे जौनपुर के 23 कामगार

परिजनों ने सकुशल वापसी के लिए जिला प्रशासन से लगाई गुहार
जौनपुर : (Jaunpur)
पश्चिम एशिया में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव (regional tensions in West Asia) के बीच खाड़ी देशों में रह रहे जौनपुर के नागरिकों (Jaunpur citizens) की सुरक्षित वापसी को लेकर उनके परिजनों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। इस संबंध में परिवारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से उन्हें भारत वापस लाने की व्यवस्था करने की अपील की है।

24 घंटे सक्रिय है कंट्रोल रूम
जिला प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया है, जहां तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। यह नियंत्रण कक्ष खाड़ी देशों में मौजूद उन लोगों का विवरण संकलित कर रहा है, जो वर्तमान परिस्थितियों के कारण स्वदेश लौटना चाहते हैं।

25 भारतीयों के फंसे होने की सूचना
अपर जिलाधिकारी परमानंद झा (Additional District Magistrate Parmanand Jha) ने शनिवार को बताया कि अब तक कुल 25 भारतीयों की जानकारी प्रशासन के पास पहुंची है, जिनमें से 23 जौनपुर जिले के निवासी हैं, जबकि दो अन्य पड़ोसी जिलों से संबंधित हैं। संबंधित दो व्यक्तियों के बारे में उनके जिलों के प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।

केंद्र सरकार को भेजी जा रही जानकारी
उन्होंने बताया कि एकत्रित की जा रही सभी सूचनाएं राज्य सरकार और उच्च स्तर के अधिकारियों को भेजी जा रही हैं, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। प्रशासन का कहना है कि केंद्र और राज्य स्तर पर समन्वय के माध्यम से प्रभावित भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

New Delhi : दिल्ली में केजरीवाल से मिले रोहित पवार, बोले- विमान हादसे की हो निष्पक्ष जांच

नई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) (NCP) के विधायक रोहित पवार (MLA Rohit Pawar) ने कहा कि अजीत पवार...

Explore our articles