spot_img

Jashpur/Raipur : जशपुर जिले के ग्राम महनई में तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, छह से ज्यादा लाेग घायल

जशपुर/रायपुर : (Jashpur/Raipur) जशपुर जिले के बगीचा के ग्राम महनई के समीप साेमवार की शाम एक तेज रफ्तार यात्री बस पलट गई। इस हादसे में छह से ज्यादा लाेग घायल हुए हैं। बस बगीचा से कुसमी जा रही थी, जिसमें लगभग 50 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही सुलेसा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है।

जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस बगीचा थाना क्षेत्र के चाैकी सुलेसा के ग्राम महनई के पास पलट गई। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि बस चालक फाेन पर बात कर रहा था और लापरवाही पूर्वक गाड़ी काे चला रहा था, जिससे बस अनियंत्रित हाेकर पलट गई। इस हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।सभी घायलाें काे बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

Explore our articles