Home crime news Jamshedpur: ट्रांसपोर्टर के घर में घुसकर बदमाशों ने की फायरिंग, दो घायल

Jamshedpur: ट्रांसपोर्टर के घर में घुसकर बदमाशों ने की फायरिंग, दो घायल

0
233

जमशेदपुर:(Jamshedpur) जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में बदमाशों (scoundrels) ने एक ट्रांसपोर्टर के घर पर फायरिंग कर दी। इसमें दो लोग घायल हो गए हैं।

बताया जाता है कि गुरुवार देर रात उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी संजय पथ में बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर उमेश पांडे के घर में घुसकर कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग की इस घटना में उमेश पांडे और गुड्डू पांडे नामक शख्स घायल हो गए। दोनों को गोली लगी है। घटनास्थल से कई खोखा बरामद किया गया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

घायल उमेश पांडे ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते हैं। उनका चिंटू सिंह, दिनेश कुमार, सुनील रजक, डेविड टोप्पो आदि से पुराना विवाद चल रहा है। यही लोग तीन बाइक पर सवार होकर अपने अन्य साथियों के साथ आए और उनके घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। उमेश पांडे का आरोप है कि हमलावर पूरे परिवार की हत्या करना चाहते थे।

घटना की जानकारी मिलने पर उलीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों घायलों का बयान लिया गया है। सिटी एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि घटनास्थल से कई खोखा बरामद किया गया है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।