spot_img

Jammu : घाटी के मौसम के अनुरूप बनेंगे वंदे भारत के डिब्बे

जम्मू : (Jammu) कश्मीर घाटी में इसी वर्ष वंदे भारत और वंदे मेट्रो ट्रेन (Vande Bharat and Vande Metro trains) चलाने की तैयारी की जा रही है। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना दो प्रकार की हाई-स्पीड ट्रेनों के साथ यातायात को गति देगी। रेलवे बोर्ड के सूत्रों के अनुसार वर्तमान में जम्मू-कश्मीर रेल लिंक पर यात्री ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे की ओर से इसी वर्ष दो प्रकार की वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन की योजना है। वंदे भारत में 16 कोच होंगे जबकि वंदे मेट्रो में आठ कोच होंगे।

ज्ञात रहे कि चेन्नई की इंटेग्रेटेड रेल कोच फैक्ट्री में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें तैयार की जा रही हैं। लेकिन इनमें खास बात यह होगी कि जम्मू कश्मीर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को कुछ अलग तरह से डिजाइन किया जा रहा है। क्योंकि कश्मीर में सर्दी जब अपने शबाब पर होती है तब घाटी में डल झील तक जम जाती है, ऐसे में इसे देखते हुए रेलवे ने जम्मू कश्मीर को दी जाने वाली वंदे भारत ट्रेनों में हीटिंग सुविधा को देने का निर्णय लिया है और अब इनके कोच में विशेष प्रकार की हीटिंग पाइप को फिट किया जा रहा है जिससे यात्री सर्दी में भी गर्मी का एहसास ट्रेन में बैठकर ले सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि यह संपूर्ण रेल लिंक 272 किमी लंबा है। इसके प्रमुख रेलवे स्टेशनों के बीच वंदे मेट्रो को लोकल ट्रेन की तरह संचालित किया जाएगा। वंदे भारत को मेल एक्सप्रेस की तर्ज पर जम्मू से बनिहाल तक चलाया जाएगा। जबकि जम्मू और श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेनों और वंदे मेट्रो ट्रेनों के संचालन से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय कम होकर 3.5 घंटे हो जाएगा। जबकि आम जनता को श्रीनगर से कन्याकुमारी तक रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles