Home Jammu & Kashmir Jammu: दो स्कूटियों की भिड़ंत में आर्मी स्कूल अखनूर की शिक्षका की...

Jammu: दो स्कूटियों की भिड़ंत में आर्मी स्कूल अखनूर की शिक्षका की मौत

0
219

जम्मू:(Jammu) जम्मू जिले के उपजिला अखनूर के पुराने पुल पर दो स्कूटियों की भिड़ंत में एक शिक्षका की मौत हो गई। मृतक आर्मी स्कूल अखनूर की शिक्षका थी (deceased was a teacher of Army School, Akhnoor)।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह शिक्षका अंतु मेहता पत्नि गौरव मेहता निवासी वार्ड नंबर 9 अखनूर अपने घर से स्कूल जा रही थी व पुराने पुल से अम्बारां जाने वाले मार्ग पर सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक अन्य स्कूटी से टकरा गई। इस भिडंत से आर्मी स्कूल अखनूर की शिक्षका अंतु मेहता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी स्कूटी पर सवार दो युवक घायल हो गए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफेर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे स्कूटी सवार दो युवा अपने घर अम्बारां से अखनूर जा रहे थे। घायल युवको की पहचान रजत कुमार व अभी कुमार निवासी अम्बारां अखनूर के रूप में हुई है।