Home Jammu & Kashmir Jammu : आतंकी वित्तपोषण और हवाला लेन-देन मामले में एसआईए की जम्मू...

Jammu : आतंकी वित्तपोषण और हवाला लेन-देन मामले में एसआईए की जम्मू में कई स्थानों पर छापेमारी

0
193

जम्मू : (Jammu) राज्य जांच एजेंसी (State Investigation Agency) (एसआईए) मंगलवार को जम्मू में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। ये छापेमारी आतंकी वित्तपोषण और हवाला लेनदेन से जुड़े मामले के सिलसिले में की गई है।सूत्रों ने बताया कि सतवारी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बेलिचराना इलाके में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एसआईए की एक टीम एक पुलिसकर्मी के आवास पर तलाशी लेने के लिए मंगलवार दोपहर पहुंची। उक्त पुलिसकर्मी वर्तमान में जम्मू-कश्मीर पुलिस की सशस्त्र शाखा में कश्मीर घाटी में तैनात है।