spot_img

Jammu : बढ़ते तापमान के बीच गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना किया शुरू

जम्मू : (Jammu) जम्मू कश्मीर में दिन व दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। दोपहर के समय तो लोगों का घरों से बाहर निकलना मुहाल हो जाता है। गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों को सहना मुशकिल होता जा रहा है। हालांकि सुबह दिन चढ़ने के दौरान शाम को दिन ढलने के साथ कुछ राहत मिलती है लेकिन रात को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है। रात को भी गर्मी का सितम जारी ही रहता है। इस भीषण गमी में वाहन पर सफर करने वालों खासकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशनिया झेलनी पड़ रही हैं। लोगों को अपना सिंह मुह ढक कर ही सफर करना पड़ रहा है। अगर ऐसा ही रहता तो तो आने वाले दिनो में गर्मी और बढ सकती है। और माना जा रहा है कि इस बार गर्मी अपने पीछले रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।

बात करें अगर मौसम विभाग की तो उन्हाेंने 18 और 19 मई को जम्मू कश्मीर में मौसम खराब होने की भविषयवाणी की थी लेकिन अब मौसम कैसा रहता है यह समय ही बताएगा। लेकिन अभी दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी जोर पकडती जा रही है। मौसम विभाग ने आज और कल जम्मू कश्मीर के कुछ स्थानों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में कुछ कमी देखने को मिलेगी। बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिल सकती है।

Explore our articles