Jamaica : वेस्टइंडीज ने तीसरे टी-20 में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, सीरीज़ 2-1 से जीती

0
18
Jamaica: West Indies defeated Sri Lanka by 5 wickets in the third T20I, winning the series 2-1.

जमैका : (Jamaica) तेज गेंदबाज़ शमार जोसेफ (Fast bowler Shamar Joseph) की करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी और शेरफेन रदरफोर्ड (Sherfane Rutherford) की संयमित अर्धशतकीय पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने तीसरे और निर्णायक टी20 मुकाबले में सोमवार को श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली।

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही। कमिल मिशारा और पथुम निसांका (Kamil Mishara and Pathum Nissanka) ने तेज रन बनाए और टीम ने शुरुआती ओवरों में मजबूत स्थिति बना ली। पांचवें ओवर तक स्कोर 48/1 पहुंच गया था और बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद दिख रही थी।

हालांकि इसके बाद मैच का रुख पूरी तरह बदल गया। तेज गेंदबाज़ शमार जोसेफ (Fast bowler Shamar Joseph) ने अपने पहले ही ओवर में दो बड़े विकेट लेकर श्रीलंका की लय तोड़ दी। मिशारा 23 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए और इसके बाद श्रीलंका लगातार विकेट गंवाता चला गया।

मध्यक्रम में दासुन शनाका और दुनिथ वेलालागे (Dasun Shanaka and Dunith Welalage) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन शनाका के आउट होने के बाद दबाव और बढ़ गया। वेलालागे ने कुछ आक्रामक शॉट लगाकर टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन अंतिम ओवर में फिर शमार जोसेफ ने तीन विकेट लेकर श्रीलंका को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 169 रन पर सिमट गई। जोसेफ ने 5 विकेट लेकर 33 रन दिए और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (T20 International cricket) में अपना पहला पांच विकेट हॉल दर्ज किया। 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत धीमी रही। शुरुआती तीन ओवरों में सिर्फ 10 रन बने और कप्तान शाई होप जल्दी आउट हो गए। इसके बाद शिमरॉन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने तेज बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को संभाला।

मध्य ओवरों में श्रीलंका के स्पिनरों, खासकर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga), ने मैच में वापसी कराई और वेस्टइंडीज का स्कोर 10 ओवर में 64/4 हो गया। ऐसे समय में शेरफेन रदरफोर्ड ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने दबाव में बल्लेबाज़ी करते हुए नाबाद 54 रन (40 गेंद) बनाए और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अंत में जेसन होल्डर ने तेज़ी से रन बनाते हुए मैच खत्म कर दिया। वेस्टइंडीज ने 19.4 ओवर में 170/5 बनाकर मुकाबला जीत लिया और सीरीज़ पर कब्ज़ा जमा लिया।

संक्षिप्त स्कोर:

श्रीलंका – 169 ऑलआउट (20 ओवर)

दुनिथ वेलालागे 43 रन

शमार जोसेफ 5/33

वेस्टइंडीज – 170/5 (19.4 ओवर)

शेरफेन रदरफोर्ड 54*

जेसन होल्डर 21*

वानिंदु हसरंगा 2/17

परिणाम: वेस्टइंडीज 5 विकेट से विजयी, सीरीज़ 2-1 से जीती।