spot_img

Jalaun : बिजली कटौती को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

जालौन: (Jalaun) शहर में बेतहाशा बिजली कटौती से जनता परेशान है। बिजली समस्या को लेकर रविवार को भारी संख्या में लोगों ने सड़क जामकर हंगामा शुरू कर दिया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर लोगों ने जाम को खोल दिया है।

उरई नगर में बिजली कटौती को लेकर मोहल्ला इंदिरा नगर के लोगों ने राठ रोड ओवर ब्रिज पर जाम लगा दिया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी पुलिस-प्रशासन जाम को नहीं खुलवा सकी। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बिजली विभाग चोर… के नारे लगाए। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पुहंचे सिटी मजिस्ट्रेट रामप्रकाश के आश्वासन के बाद लोग शांत होकर सड़क से हट गए।

स्थानीय लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट को अवगत कराया कि पिछले एक महीने से विद्युत की लगातार कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से जीना दुश्वार हो गया है। बेतहाशा बिजली कटौती से बच्चे-बूढ़े सब परेशान हैं।

Explore our articles