spot_img

Jajpur : ओडिशा में युवक ने पिता की हत्या की, सौतेली मां से किया बलात्कार

जाजपुर : ओडिशा के जाजपुर जिले में 20 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर अपने पिता की हत्या कर दी और फिर अपनी सौतेली मां से बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते यह घटना तोमका थाना क्षेत्र में हुई।

उन्होंने बताया कि युवक दूसरे गांव में रहता था, क्योंकि उसकी सौतेली मां ने उसे उसके पिता के साथ रहने की अनुमति नहीं दी थी। रविवार की रात जब वह अपने पिता के घर आया तो वह (सौतेली मां) उससे दुर्व्यवहार करने लगी।

पुलिस ने बताया कि गुस्से में युवक ने उससे कुछ बातें भी कहीं, जिसके बाद पिता ने हस्तक्षेप किया और अपनी पत्नी के समर्थन में बोला।

बात बढ़ने पर युवक ने अपने 65 वर्षीय पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि फिर उसने अपनी सौतेली मां से कथित तौर पर बलात्कार किया और घर से भाग गया।

तोमका थाने के प्रभारी निरीक्षक एसके पात्रा ने बताया कि महिला की शिकायत पर सोमवार को पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पात्रा ने बताया, “हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।”

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles