spot_img
Home Jaipur Jaipur: जन्मदिन पर राष्ट्रपति मुर्मू को राजस्थान के सीएम और पूर्व सीएम...

Jaipur: जन्मदिन पर राष्ट्रपति मुर्मू को राजस्थान के सीएम और पूर्व सीएम ने दी बधाई

0
257

जयपुर:(Jaipur) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) गुरुवार को अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर दुनियाभर से उन्हें शुभकामना संदेश आ रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई देते हुए राष्ट्रपति की दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि त्वं जीव शतं वर्धमान: जन्मदिवसस्य हार्दिक्य: शुभकामना: ‘शुचिता, सौम्यता, सादगी एवं नारी सशक्तीकरण की प्रतीक महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सौ साल जिएं। आपका मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त होता रहे, इसी कामना के साथ प्रभु श्रीराम से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करता हूं।’

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा कि ‘महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको दीर्घ आयु एवं अच्छा स्वास्थ्य दें।’