spot_img

Jaipur: राजस्थान के भरतपुर में विमान दुर्घटनाग्रस्त

जयपुर: (Jaipur) राजस्थान के भरतपुर जिले (Rajasthan’s Bharatpur district) में शनिवार सुबह एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भरतपुर के जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि विमान उच्चैन थाना क्षेत्र के खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हालांकि, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे का शिकार विमान कोई हेलिकॉप्टर था या फिर लड़ाकू विमान तथा इसमें जानमाल का कितना नुकसान हुआ है।

सिंह ने कहा कि दुर्घटना के संबंध में अतिरिक्त जानकारी की प्रतीक्षा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles