spot_img

Jaipur : एक हजार विजिटर्स ने देखी ग्रीन डायमंड ज्वेलरी

जयपुर : होटल ग्रैंड उनियारा में आयोजित लैब ग्रोन ग्रीन डायमंड ज्वैलरी शो का रविवार को समापन हो गया। काव्य इम्पैक्ट व एमोर के सौजन्य में आयोजित इस एक्जीबिशन में पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। काव्या इम्पैक्स के डायरेक्टर ललित अग्रवाल ने बताया कि दो दिन में करीब एक हजार विजिटर्स ने ज्वैलरी की खूबियों के बारे में जाना। एमोर के एमडी अभिषेक डालमिया ने बताया कि महिलाओं को ग्रीन डायमंड की ज्वेलरी खूब पसंद आ रही है। अधिकतर महिलाओं ने अपने बजट के हिसाब से ज्वेलरी खरीदी।

ललित चौधरी ने बताया कि लैब ग्रीन डायमंड ज्वेलरी का राजस्थान में पहला शोरूम इसी माह में जयपुर के सुदर्शनपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में काव्या इम्पैक्स के नाम से खोला जा रहा है। शोरूम पर 20 हजार से लेकर 20 लाख रुपए तक की लैब ग्रीन डायमंड ज्वेलरी उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि देश में नेचुरल डायमंड के साथ-साथ लैब ग्रीन डायमंड की ज्वैलरी सेल होती है, मगर केवल लैब ग्रीन डायमंड का शोरूम प्रदेश में पहला होगा।

New Delhi : केजरीवाल और अन्य को दिल्ली आबकारी घोटाला से बरी किए जाने काे लेकर सुनवाई टली

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) और 22...

Explore our articles