जयपुर : बाघों के संरक्षण के प्रति अवेयरनेस फैलाने का मैसेज देती फोटो एग्जीबिशन ‘टाइगर फोटोग्राफी एग्जिबिशन एवं प्रतियोगिता‘ का मंगलवार को समापन हुआ। जयपुर टाइगर फेस्टिवल (जेटीएफ) की ओर से इंटरनेशनल टाइगर डे 29 जुलाई से 01 अगस्त तक जयपुर के जवाहर कला केंद्र की सुदर्शन आर्ट गैलेरी में वन विभाग राजस्थान के सहयोग से आयोजित की गयी थी। जेटीएफ संस्थापक धीरेंद्र के गोधा ने बताया कि इंडस्ट्री एंड स्टेट इंटरप्राइजेज मंत्री, शकुंतला रावत, मेयर जयपुर ग्रेटर, सोमिया गुर्जर, प्रिसेंडेंट, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन वैभव गेहलोत, राज्यपाल के प्रिंसिपल ओएसडी, गोविंद राम जयसवाल, म्यूजिक डिरेक्टर साजिद वाजिद ने एग्जीबिशन का अवलोकन किया। इस चार दिवसीय प्रदर्शनी के अंतिम दिन भी लोगों का तांता लगा रहा। खास कर स्कूल और कॉलिजों के बच्चों ने तो पूरी तरह से जंगल सफारी का सा आनंद उठाया। जैसे मयूर स्कूल; द पैलेस स्कूल; कैम्ब्रिज कोर्ट, मानसरोवर; ब्राइट लैंड, वैशाली नगर; कनोरिया कॉलेज; पोद्दार स्कूल; महाराजा मानसिंह स्कूल, जगतपुरा; नारायणा इ-टेक्नो स्कूल गाँधी पथ, वैशाली नगर; श्री महावीर दिगंबर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्कीम और आई आई एस यूनिवर्सिटी से आए 1 हजार 600 से अधिक बच्चों ने यहां विजिट किया।
एग्जिबिशन में फोटोग्राफर्स ने टाइगर्स की लाइफ की विभिन्न एक्टिविटीज को अपने कैमरे की नजरों में कैप्चर कर पूरे जंगल की कहानी फोटोग्राफस के माध्यम और क्रिएटिविटी के साथ शोकेस की गई है। फोटोज में कहीं टाइगर के परिवार का प्यार, तो सर्वाइव करने के लिये शिकार की तलाश, अपने क्षेत्र के अधिकार के लिए आपस की दहाड तो कहीं संघर्ष। प्रदर्शनी में ऐसे करीब एक सौ चित्रों को संजोया गया था। मौके पर प्रतिष्ठित वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर, एस. नल्ला मुथू भी उपस्थित थे।
इंडस्ट्री एंड स्टेट इंटरप्राइजेज, मंत्री, शकुंतला रावत ने प्रदर्शनी देखकर कहा कि फोटोग्राफर्स की क्रिएटिविटी सराहनीय तो है ही साथ में लोगों को वन सुरक्षा और वन्यजीव प्रेम के अलावा स्वस्थ पर्यावरण के महत्व को भी बता रही हैं।
प्रेसीडेंट, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन, वैभव गेहलोत ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि यहां हर तस्वीर कुछ बोल रही है जिसके माध्यम से सामने आ रही बाघों की कहानी को सभी को फील करना चाहिये और इस खूबसूरत वन्यजीव के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिये।


