जयपुर:(Jaipur) राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan assembly elections) के तहत 3 दिसंबर रविवार को सुबह 8 बजे से प्रदेश में मतगणना शुरू होगी। इसी के मद्देनजर जेएलएन मार्ग स्थित राजस्थान कॉलेज और कॉमर्स कॉलेज में जयपुर जिले की 19 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन ने पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित पूरी तैयारियां कर ली है।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि मतगणना स्थल में प्रवेश और पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। तय मार्ग से ही चुनावी प्रत्याशियों, मतदान कर्मियों, अधिकारियों और मतगणना अभिकर्ताओं का मतगणना स्थल में प्रवेश दिया जाएगा, साथ ही राजस्थान कॉलेज और कॉमर्स कॉलेज में विधानसभावार वाहन पार्किंग व्यवस्था की गई है।
राजस्थान कॉलेज में जिला निर्वाचन अधिकारी, पर्यवेक्षक और समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी गांधी सर्किल से कॉलेज के गेट नम्बर 4 से वाहन सहित प्रवेश करेंगे। राजस्थान कॉलेज में वाहन पार्किंग व्यवस्था झालाना रोड से विवेकानन्द हॉस्टल के सामने से राजस्थान कॉलेज के खेल मैदान में की गई है। आदर्श नगर, दूदू सांगानेर, झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी और तहसीलदार गांधी सर्किल से राजस्थान कॉलेज के गेट नं. 2 से प्रवेश करेंगे।वहीं, हवामहल, मालवीय नगर, सिविल लाइन्स, बगरू और कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी और तहसीलदार गेट नं. 4 से वाहन सहित प्रवेश करेंगे। वे कॉलेज के (चैनल गेट संख्या 1 से 7 में से) किसी भी चैनल गेट से अन्दर प्रवेश कर अपने-अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेगे। कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र के मतगणना एजेंट वाहन पार्किंग के बाद गेट नं. 1 से पैदल बाहर जेएलएन मार्ग पर निकल कर गेट नं. 4 से पुनः राजस्थान कॉलेज में प्रवेश करेंगे और चैनल गेट नं. 7 से अंदर प्रवेश कर अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेंगे। चुनावी अभ्यर्थी गांधी सर्किल से राजस्थान कॉलेज के गेट नं. 4 से राजस्थान कॉलेज में प्रवेश करेंगे और चैनल गेट नं. 7 से अंदर प्रवेश कर अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेंगे। चुनावी अभ्यर्थियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था राजस्थान कॉलेज में स्थित मैदान में रहेगी।
इसी तरह हवामहल, मालवीय नगर सिविल लाइन्स और बगरू विधानसभा क्षेत्र के मतगणना एजेंट वाहन पार्किंग के बाद गेट नं. 1 से पैदल बाहर जेएलएन मार्ग पर निकल कर गेट नं. 4 से पुनः राजस्थान कॉलेज में प्रवेश करेंगे और चैनल गेट नं. 6 से अंदर प्रवेश कर अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेंगे। वहीं, चुनावी अभ्यर्थी गांधी सर्किल से गेट नं. 6 से राजस्थान कॉलेज में प्रवेश करेंगे और चैनल गेट नं. 7 से अंदर प्रवेश कर अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेंगे। चुनाव अभ्यर्थियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था राजस्थान कॉलेज के मैदान में रहेगी। आदर्श नगर, दूदू, सांगानेर और झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतगणना एजेन्ट वाहन पार्किग के बाद गेट नं. 2 से पैदल बाहर जेएलएन मार्ग पर निकल कर गेट नं. 2 से पुनः राजस्थान कॉलेज में प्रवेश करेंगे और चैनल गेट नं. 1 से अंदर प्रवेश कर अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेंगे। वहीं, चुनाव अभ्यर्थी गांधी सर्किल से राजस्थान कॉलेज के गेट नं. 2 से राजस्थान कॉलेज में प्रवेश करेंगे और चैनल गेट नं. 1 से अंदर प्रवेश कर अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेंगे। चुनाव अभ्यर्थियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था राजस्थान कॉलेज के स्थित मैदान में रहेगी।
राजस्थान कॉलेज में नियोजित मतगणना कार्मिक वाहन पार्किंग के बाद पैदल चलकर कॉमर्स कॉलेज के गेट नं. 1 से प्रवेश कर सामने के ग्राउण्ड में एकत्रित होगें और रेण्डमाइजेशन के उपरान्त कॉमर्स कॉलेज के अन्दर से ही राजस्थान कॉलेज में पैदल प्रवेश कर सीधे चलकर चैनल गेट नं. 5 से प्रवेश कर अपने-अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेंगे। राजस्थान कॉलेज में मतगणना के लिए आरओ स्टाफ व अन्य प्रकोष्ठ के कार्मिक वाहन पार्किंग कर गेट नं. 1 से पैदल बाहर निकलेंगे और गेट नं. 2 से पुनः राजस्थान कॉलेज में प्रवेश कर राजस्थान कॉलेज भवन के मुख्य चेनल गेट और चेनल गेट नं. 1, 5, 6 व 7 को छोड़कर किसी भी चैनल गेट से प्रवेश कर अपने-अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेंगे। कॉलेज में मतगणना प्रक्रिया की कवरेज के लिए समस्त मीडियाकर्मी वाहन पार्किंग कर गेट नं. 1 से बाहर जेएलएन मार्ग पर पैदल निकल कर गेट नं. 3 से राजस्थान कॉलेज में प्रवेश करेंगे और सीधे चलकर चैनल गेट नं. 3 से भूगोल विभाग के अन्दर रूम नम्बर 25 में प्रवेश करेंगें।
इसी प्रकार कॉमर्स कॉलेज मतगणना स्थल के लिए अधिकारियों, कार्मिकों, चुनाव अभ्यर्थियों, मतगणना अभिकर्ताओं, मीडिया कर्मियों के वाहन कॉमर्स कॉलेज की साइड से झालाना की तरफ मुड़कर कॉमर्स कॉलेज के गेट नं. 4 से क्रिकेट मैदान में पार्क होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी, सभी पर्यवेक्षक उपजिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी महात्मा गांधी सर्किल या बजाज नगर मोड़ से जे.एल.एन. मार्ग पर चलते हुए कॉमर्स कॉलेज के गेट नं. 1 से मय वाहन प्रवेश करेंगे। बस्सी, शाहपुरा, किशनपोल, चाकसू जमवारामगढ़, चौमूं, विराटनगर, फुलेरा, आमेर और विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी महात्मा गांधी सर्किल या बजाज नगर मोड़ से जे.एल.एन. मार्ग पर चलते हुए गाड़ी से कॉमर्स कॉलेज के गेट नं. 1 से अंदर प्रवेश कर वाहन बायें खेल मैदान में पार्क करेंगे और वाहन से उतर कर चैनल गेट नं. 1 से मुख्य भवन में प्रवेश करेंगे।
बस्सी, शाहपुरा, किशनपोल, चाकसू जमवारामगढ़, चौमूं, विराटनगर, फुलेरा, आमेर और विद्याधर नगर के प्रत्याशी महात्मा गांधी सर्किल या बजाज नगर मोड़ से जे.एल.एन. मार्ग पर चलते हुए गाड़ी से कॉमर्स कॉलेज के गेट नं. 2 पर पहुंचेंगे और वाहन से उतरकर पैदल विधान सभा वार चैनल गेट नं. 3 या 4 से मुख्य भवन में प्रवेश कर अपने-अपने विधान


