spot_img

Jaipur : सोमवती अमावस्या पर किया दान-पुण्य

जयपुर : सोमवती अमावस्या पर सोमवार को छोटीकाशी में दान-पुण्य पर जोर रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में ठाकुर जी के दर्शन किए और मंदिर के बाहर बैठे लोगों को दान किया। महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना के लिए व्रत रखकर पीपल की परिक्रमा की। दान-पुण्य करके बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। गोशालाओं में दिन भर दान-पुण्य का सिलसिला चला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गलता जी में स्नान कर मंदिरों के दर्शन किए। बंदरों को केले और गायों को चारा डाला। पितरों के निमित्त तर्पण किया।

सोमवती अमावस्या पर साल का पहला सूर्यग्रहण भी रहा। मगर यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया। इसलिए यह भारत में मान्य नहीं था। सूर्यग्रहण अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको सहित अन्य देशों में दिखाई दिया। ऐसा सूर्यग्रहण अब 2044 में होगा।

Kathmandu : नेपाल मेडिकल काउंसिल ने १७ डॉक्टरों का लाइसेंस रद्द किया

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल मेडिकल काउंसिल (Nepal Medical Council) ने नेपाली नागरिकता छोड़ चुके 17 डॉक्टरों के मेडिकल लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। काउंसिल...

Explore our articles