spot_img

Jaipur: राजस्थान के कई हिस्सों में ठंड बढ़ी

Jaipur

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
जयपुर:(Jaipur)
राजस्थान के फतेहपुर में बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र (weather station) के अनुसार बढ़ती सर्दी के बीच राज्य में अनेक जगह रात का तापमान और गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

बीती रात न्यूनतम तापमान फतेहपुर (Last night minimum temperature Fatehpur) में 6.8 डिग्री, चुरू में 7.0 डिग्री, सीकर में 8.0 डिग्री, करौली में 8.2 डिग्री, संगरिया में 8.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 9.2 डिग्री, पिलानी में 9.3 डिग्री व अलवर में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles