spot_img

Jaipur : अजमेर में केबल टूटने से 20 फुट ऊंचाई से झूला गिरा, 11 लोग घायल

जयपुर : राजस्थान के अजमेर जिले में मंगलवार को करीब 20 फुट की ऊंचाई से एक झूला गिरने से उसमें सवार 11 लोग घायल हो गये।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘यह घटना झूले की केबल टूटने के कारण हुई। हादसे में 11 लोगों को चोटें आई है। जेएलएन सरकारी अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है और वे सभी खतरे से बाहर हैं।’’

नीचे आते समय झूले की केबल अचानक टूट गई जिससे वह गिर गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

Mumbai : छह साल के बच्चों को मिलेगा पहली कक्षा में प्रवेश

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) ने नई शिक्षा नीति के तहत आगामी शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से पहली कक्षा में एडमिशन के नियमों...

Explore our articles