spot_img

Itanagar : राज्यपाल ने छात्रों को रेड क्रॉस आंदोलन से जोड़ने का दिया सुझाव

इटानगर : अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केटी परनायक ने आज वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रपति भवन में आयोजित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (आईआरसीएस) की वार्षिक आम बैठक में भाग लिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जो आईआरसीएस की अध्यक्ष ने समारोह की अध्यक्षता की और राज्यपाल जो भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी अरुणाचल प्रदेश राज्य शाखा के अध्यक्ष ने बैठक में हिस्सा लिया।

बैठक में भाग लेते हुए राज्यपाल ने जिलों के भ्रमण के दौरान अपने विचार साझा किये। उन्होंने कमजोर वर्गों, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों, निराश्रितों और अनाथों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने में रेड क्रॉस सोसाइटी की भागीदारी का सुझाव दिया।

आईआरसीएस की वार्षिक आम बैठक में उन्होंने राज्य में रेड क्रॉस गतिविधियों की दीर्घकालिक और अल्पकालिक योजना की आवश्यकता को रेखांकित किया।

बाद में, राज्य रेड क्रॉस पदाधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए, राज्यपाल ने राज्य शाखा को मजबूत करने और मानवीय सेवा में अधिक युवाओं को शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों को रेड क्रॉस आंदोलन से जोड़ने का सुझाव दिया।

राज्यपाल ने जागरूकता, रक्तदान और राहत शिविर आयोजित करने की दिशा में जिला शाखाओं के साथ उचित समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने मैदान में जाने से पहले स्वयंसेवकों के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी सुझाव दिया।

राज्यपाल ने किसी भी स्वैच्छिक कार्यक्रम के सुचारू एवं तीव्र क्रियान्वयन के लिए एक अच्छे नेटवर्क सिस्टम पर जोर दिया।

इससे पहले, राष्ट्रपति ने रेड क्रॉस के प्रयासों में सराहनीय योगदान के लिए राज्यों और व्यक्तियों को सम्मानित किया।

Khagaria : बिहार के खगड़िया जिले में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे

खगड़िया : (Khagaria) बिहार में खगड़िया जिले के चौथम और बेलदौर प्रखंड (Chautham and Beldaur blocks of Khagaria district in Bihar) में वज्रपात (आकाशीय...

Explore our articles