spot_img

Islamabad : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा बाढ़ में 1,000 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत मामलों के प्रधानमंत्री के सूचना समन्वयक इख्तियार वली खान (Pakistan’s Khyber Pakhtunkhwa Provincial Affairs Ikhtiar Wali Khan) ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा में हाल ही में आई बाढ़ में लगभग 1,000 लोग मारे गए होंगे।

वली ने एआरवाई न्यूज चैनल के कार्यक्रम ‘ऐतेराज है में’ (‘Aiteraj Hai’) रविवार को कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है और बड़े पैमाने पर तबाही देखी है। उन्होंने कहा, पूरे-पूरे गांव मिट गए हैं। बुनेर के चगरजी इलाके में भारी तबाही हुई है। बशोनी गांव (Bashoni village) नक्शे से पूरी तरह गायब हो गया है। बाढ़ के साथ बहकर आई कुछ चट्टानें ट्रकों से भी बड़ी थीं। नदी के किनारे बसे घरों में रह रहे परिवार बह गए हैं।

उन्होंने खुलासा किया कि आधिकारिक आंकड़े केवल अस्पतालों में लाए गए शवों के हैं। उन्होंने कहा कि अकेले दीर में ही मौतों की संख्या 1,000 से ज्यादा हो सकती है। एक हजार से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। शवों को सामूहिक रूप से दफन किया जा रहा है।

Explore our articles