
इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को नमाज के दौरान एक इमामबाड़ा पर हुए आत्मघाती हमले पर अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (National Directorate of Security) (NDS) के पूर्व प्रमुख रहमतुल्लाह नबील (Rahmatullah Nabil) ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने हमले के फौरन बाद एक्स पोस्ट में कहा कि इस्लामाबाद में हुआ यह आत्मघाती हमला इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (Inter-Services Intelligence) (ISI) से संबद्ध समूह हरकत अल-मुजाहिदीन ने किया।
पश्तो भाषा में प्रसारित समाचार आउटलेट ‘द बलोचिस्तान पोस्ट’ (The Balochistan Post) की रिपोर्ट में नबील के हवाले से कहा गया कि यह हमला आईएसआई के “गोपनीय काकस” ने किया। नबील ने कहा कि मौलाना फजलुर रहमान खलील (Maulana Fazlur Rehman Khalil) की हरकत मुजाहिदीन के खुफिया हलकों से लंबे समय से घनिष्ठ संबंध रहे हैं।
उन्होंने एक्स पोस्ट में एक तस्वीर भी साझा की है। नबील ने कहा कि पूर्व में छपी तस्वीरों और जानकारी के अनुसार इस समूह के मुखिया के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रमुख के बेटे अब्दुल्ला गुल के साथ घनिष्ठ संपर्क रहे हैं। नबील के अनुसार मौलाना फजलुर रहमान खलील (Maulana Fazlur Rehman Khalil) 1980 के दशक से जिहादी नेटवर्क में सक्रिय रहे हैं। उनके अल-कायदा और ओसामा बिन लादेन से संबंध रहे हैं। वर्ष 1998 में उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ एक फतवे पर हस्ताक्षर किए थे।
एनडीएस के पूर्व प्रमुख रहमतुल्लाह नबील (Former NDS chief Rahmatullah Nabil) ने दावा किया है कि इसके बावजूद खलील कई साल से पाकिस्तान के अंदर स्वतंत्र रूप से काम कर रहा है। नबील ने इस्लामाबाद आत्मघाती हमले (Islamabad suicide attack) को पाकिस्तान के कुछ प्रमुख शिया धर्मगुरुओं के हालिया आलोचनात्मक रुख और गाजा में पाकिस्तान के सैनिकों की तैनाती सहित क्षेत्रीय सैन्य निर्णयों से भी जोड़ा है। उल्लेखनीय है कि इमामबाड़े पर हुए इस आत्मघाती हमले में कम से कम 32 लोग मारे गए हैं।
नबील ने दावा किया है कि मौलाना फजलुर रहमान पाकिस्तान के आतंकवादी समूह हरकत-उल-मुजाहिदीन (Pakistani terrorist group Harkat-ul-Mujahideen) का संस्थापक है। वह जिहादी मानसिकता का व्यक्ति है। अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र उस पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। पाकिस्तान में वह दक्षिण एशियाई क्षेत्र में जिहादी समूहों और आतंकवादी समूहों के बीच संबंधों की महत्वपूर्ण कड़ी है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की आईएसआई मुख्य सैन्य खुफिया और गुप्तचर संस्था (military intelligence and espionage agency) है। यह पाकिस्तान के सशस्त्र बलों के समन्वय से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खुफिया जानकारी जुटाती है। इसका मुख्यालय रावलपिंडी में है। इसमें तीनों सशस्त्र बलों के अधिकारी प्रति नियुक्ति पर काम करते हैं।


