spot_img

IPL 2026 : चेन्नई ने कोलकाता को 32 रन से हराया, गेंदबाजों के दम पर जीता मैच

IPL 2026: Chennai Defeats Kolkata by 32 Runs; Bowlers Seal the Victory

चेन्नई : (Chennai) आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) (CSK) ने अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर दमदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) (KKR) को 32 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ चेन्नई ने लगातार दूसरी घरेलू जीत दर्ज की, जबकि केकेआर को इस सीजन में चौथी हार झेलनी पड़ी।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए। टीम की ओर से संजू सैमसन ने 48 रन की अहम पारी खेली। वहीं आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों में 38 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने भी 41 रन का योगदान दिया। हालांकि, डेथ ओवरों में चेन्नई की रन गति थोड़ी धीमी पड़ गई।

192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत खराब रही। फिन एलन जल्दी आउट हो गए, जबकि सुनील नरेन (Sunil Narine) 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी (Captain Ajinkya Rahane and Angkrish Raghuvanshi) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन 10वें ओवर के बाद विकेटों का सिलसिला शुरू हो गया।

चेन्नई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच पर पकड़ बनाए रखी। नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके और रहाणे, कैमरन ग्रीन व रिंकू सिंह को आउट किया। वहीं अंशुल कंबोज ने दो विकेट लिए, जबकि खलील अहमद और अकील हुसैन ने एक-एक विकेट हासिल किया। केकेआर एक समय 90 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद रोवमन पॉवेल और रमनदीप सिंह (Rovman Powell and Ramandeep Singh) ने 63 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।

अंत में कोलकाता की टीम 20 ओवर में 160/7 ही बना सकी और मैच 32 रन से हार गई। इस हार के साथ केकेआर की स्थिति अंक तालिका में और खराब हो गई है, जबकि सीएसके ने दमदार वापसी के संकेत दिए हैं।

Explore our articles