spot_img

Indore: अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाये जाने पर होटल रॉयल इंपेरिया को किया गया सील

इंदौर:(Indore) कलेक्टर आशीष सिंह (Collector Ashish Singh) के निर्देश पर जिला प्रशासन के दल द्वारा अग्निशमन व्यवस्था नहीं करने वाले संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ की गई है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला प्रसाशन द्वारा रॉयल इंपेरिया को कर दिया गया है।

एसडीएम कल्याणी पाण्डे ने बताया कि केलोद करताल में स्थित होटल रॉयल इंपेरिया को अपर्याप्त अग्नि शमन व्यवस्था होने से 28 मार्च 2024 को नोटिस जारी किया गया था। परंतु आज दिनांक को पुनः निरीक्षण किए जाने पर इस होटल द्वारा अग्नि शमन व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कराया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त अमले द्वारा होटल रॉयल इंपेरिया को सील कर दिया गया है।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles