spot_img

विधानसभा चुनाव 2024 में ठाणे जिला में 72 लाख 29 हजार 339 मतदाता करेगें मतदान

ठाणे। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतदान की गिनती की जाएगी।134-भिवंडी ग्रामीण (अ.ज.), 135-शहापूर (अ.ज.), 136-भिवंडी पश्चिम, 137-भिवंडी पूर्व, 138-कल्याण पश्चिम, 139-मुरबाड, 140-अंबरनाथ (अ.जा.), 141-उल्हासनगर, 142-कल्याण पूर्व, 143-डोंबिवली, 144-कल्याण ग्रामीण, 145-मिरा भाईंदर, 146-ओवला माजिवाडा, 147-कोपरी पाचपाखाडी, 148-ठाणे, 149-मुंब्रा कलवा, 150-ऐरोली, 151-बेलापूर इस तरह से जिले में कुल 18 विधानसभा चुनाव क्षेत्र है।जिले में 29 अक्टूबर 2024 तक कुल 72 लाख 29 हजार 339 मतदाता हैं।जिसमें पुरूष मतदाता 38 लाख 45 हजार 42 हैं और महिला मतदाता 33 लाख 82 हजार 882 है।अन्य व तृतीय पंथी मतदाता 1 हजार 415 हैं। सैनिक मतदाता 1 हजार 603,एनआरआय मतदाता 979,दिव्यांग मतदाता 38 हजार 149,18 से 19 साल के मतदाता 1 लाख 72 हजार 981,85 साल से अधिक उम्र के मतदाता 56 हजार 976 मतदाता हैं।जिला चुनाव प्रशासन ने 20 नवंबर को मतदाताओं को बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए आवाहन किया है।

New Delhi : भारतीय अंडर-20 महिला टीम स्वीडन में खेलेगी चार मैत्री मैच

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत की अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम (Indian U-20 women's football team) स्वीडन में जारी तैयारी शिविर के दौरान वहां...

Explore our articles