इंफाल:(Imphal) मणिपुर में गोला-बारूद के साथ तीन केसीपी कैडरों को गिरफ्तार किया गया। मणिपुर पुलिस (Manipur Police) ने आज बताया कि पुलिस ने इंफाल पश्चिम से केसीपी (नोंगड्रेनखोम्बा) के तीन सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कैडरों की पहचान लोशमबम अलिन (25), हेरिश माईबम (22) और बेला ओइनम (22) के रूप में की गई है।
उनके कब्जे से एक 9 मिमी की पिस्तौल और 9 राउंड से भरी एक मैगजीन (सुरक्षा बलों से लूटी जाने की आशंका), पांच मोबाइल हैंडसेट, एक लाल बैग जिसमें चार लाख रुपये और एक काला पॉलिथीन बैग, जिसमें 25 राउंड .303 की गोलियां बरामद किए गये। आगे की जांच के लिए मामला दर्ज कर लिया गया है।


