spot_img

Hyderabad : तेलंगाना के आठ जिलों में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट, आंध्र प्रदेश में भी पारा 40 डिग्री के पार

हैदराबाद : (Hyderabad) तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मार्च के महीने में पारा ने छलांग दी है। तापमान में लगातार वृद्धि से लोग परेशान हो रहे हैं। गर्मी के कारण लोगों का घरोंसे निकलना मुश्किल हो रहा है। राज्य मौसम विभाग ने तापमान को लेकर चेतावनी जारी की है जबकि तेलंगाना के आठ जिलों में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन दोनों राज्यों में मार्च के महीने में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। तेलंगाना में यह तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। इससे भी हत्वपूर्ण बात यह है कि दक्षिण तेलंगाना की तुलना में उत्तरी तेलंगाना जिलों में सूर्य की तीव्रता अधिक हो चुकी है। हैदराबाद मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना है। हैदराबाद में कल अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया।

हैदराबाद मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के मुताबिक तेलंगाना में आज से तापमान और बढ़ने वाला है। इस तापमान के सामान्य से 4 से 5 डिग्री अधिक रहने की संभावना है।आईएमडी ने राज्य के 8 जिलों में तापमान 42 डिग्री से अधिक होने की संभावना जताई है। इनमें आदिलाबाद, जगतियाल, कोमाराम भीम, मनचेर्याला, निर्मल, निज़ामाबाद, पेद्दापल्ली, सिरिसिला जिले शामिल हैं। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि लोग बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

आंध्र प्रदेश में भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। मौसम केंद्र ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार तापमान ज्यादा बढ़ा है। पालनाडु जिले के दोनों जिलों में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। रेंटाचिन्ताला क्षेत्र में आमतौर पर मार्च के महीने में 35 डिग्री तक तापमान रहता है। इस बार मार्च के मध्य में यह 42 डिग्री को पार कर गया है। लोग आने वाले दिनों की स्थिति को लेकर बहुत चिंतित हैं। तटीय क्षेत्र के कुछ जिलों में मौसम अप्रत्याशित रूप से बदल रहा है। सुबह से शाम तक धूप तेज रहती है।

दोनों तेलुगु भाषाई राज्यों में मार्च में ही सूर्य अपने चरम पर है और इससे क्षेत्र में तपिस बढ़ रही है। लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडे फलों और ग्रीष्मकालीन पेय पदार्थों का सेवन कर तपिस से निजाम पाने की कोशिश कर रहे हैं। गर्मी की तीव्रता अधिक होने से डिहाइड्रेशन, सिरदर्द, सुस्ती और दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ गया है। चिकित्सा

विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक बहुत जरूरी न हो घरों से बाहर न निकलें।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles