
हैदराबाद : (Hyderabad) तेलंगाना विधानसभा (Telangana Legislative Assembly) ने सोमवार को भाजपा, भाकपा और सत्ताधारी कांग्रेस के कुछ सदस्यों की मांग के बाद नफरती भाषण रोकथाम विधेयक (Hate Speech Prevention Bill) को एक चयन समिति के पास भेज दिया। राज्य सरकार नफरती भाषण और अपराधों को प्रभावी ढंग से रोकने के उद्देश्य से तेलंगाना नफरती भाषण और घृणास्पद अपराध (रोकथाम) विधेयक लेकर आई है। सरकार का दावा है कि मौजूदा कानूनी ढांचा नफरती भाषण और घृणास्पद अपराधों का व्यापक समाधान प्रदान नहीं करती है।


