spot_img

Hooghly : छठ व्रतियों में पूजन सामग्री वितरित

हुगली : जैसे-जैसे लोक आस्था का महापर्व छठ नजदीक आते जा रहा है वैसे-वैसे इस महापर्व को लेकर पूरे देश में गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में हुगली जिले के औद्यौगिक उपनगर रिसड़ा में गुरुवार से छठाव्रतियों में पूजन सामग्री वितरित करने का काम स्थानीय नेताओं और सामाजिक संस्थाओं ने शुरू कर दिया है। सुबह में रिसड़ा नगरपालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा की ओर से छठ पूजा के दौरान बनाए जाने वाले विशेष चूल्हों के लिए बड़ी संख्या में ईंट वितरित किए गए।

इसके अलावा रिसड़ा नगरपालिका के वाइस चेयरमैन जाहिद हसन खान ने अपने वार्ड में छठव्रतियों के बीच गेहूं वितरित किया। शाम के समय सामाजिक संस्था श्री नारायण सेवा संस्थानम चेयरटेबल ट्रस्ट की ओर से रिसड़ा के पारस सिंह रोड इलाके में सैकड़ों छठव्रतियों के बीच नारियल, भतुआ, चावल सहित अन्य पूजन समाग्री वितरित किया गया। संस्था के तरफ से अजय प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 में संस्था की शुरुआत रिसड़ा कोई भूखा न रहे, की सोच के साथ शुरू हुई थी जिसे रोटी बैंक का नाम दिया गया। तब से लेकर आज तक संस्था का हरेक सदस्य निश्वार्थ भाव से मानव सेवा में लगा हुआ है। जरूरतमंदों को घर घर भोजन पहुंचाने के अलावा संस्था के तरफ से बढ़चढ़ कर सामाजिक कार्य किया जाता है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles