spot_img

Hisar : फल व्यापारी से सवा चार लाख लूट मामले में नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

Three arrested including a minor in robbery case

नाबालिग को आब्जर्वेशन होम भेजा, दो को रिमांड पर लेगी पुलिस

हिसार : पुलिस की अपराध शाखा ने नई सब्जी मंडी के फल व्यापारी अशोक कुमार को चोट मारकर उससे सवा चार लाख रुपये लूटने के मामले में 9 दिन बाद एक नाबालिग सहित तीन को गिरफ्तार किया है। नाबालिग आरोपित को जेजे बोर्ड के सम्मुख पेश करके आब्जर्वेशन होम भेजा गया है जबकि दो अन्य आरोपितों से पूछताछ जारी है। उन्हें अदालत में पेश करके अन्य आरोपितों का पता लगाने व लूट की रकम बरामद करने के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

पुलिस उप निरीक्षक संदीप ने शुक्रवार को बताया कि पकड़े गए आरोपितों में नाबालिग के अलावा हिसार निवासी माइदयाल व जींद निवासी अनूप शामिल है। इन पर एचटीएम थाना में केस दर्ज किया गया था। उप निरीक्षक संदीप के अनुसार पुलिस ने सेक्टर 1-4 माइनर की पुलिया से माइदयाल और अनूप को काबू किया। दोनों की तलाशी ली गई तो इनसे 315 बोर के दो अवैध पिस्तोल बरामद हुए। आरोपितों ने अपने साथी और लूट के मामले के तीसरे आरोपित के साथ मिलकर 14 सितम्बर को शास्त्री नगर में सब्जी मंडी के आढ़ती को चोट मारकर 4.25 लाख रुपए की लूट की थी। दोनों आरोपितों की निशानदेही पर ही नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया।

इस संबंध में पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में सब्जी मंडी में फ्रूट आढ़ती शांति नगर निवासी अशोक कुमार ने कहा था कि वह अपनी दुकान से चार लाख पच्चीस हजार रुपये नकदी स्कूटी की डिग्गी में रखकर रैड स्कवेयर मार्केट स्थित बैंक में जमा करवाने के लिए जा रहा था। शास्त्री नगर में दुर्गा माता मंदिर गली के मोड़ पर पहुंचा तो वहां पर गली में लाठी डंडे लिए खड़े तीन नौजवान लड़कों ने उसका रास्ता रोककर साथ मारपीट की। उसके सिर व शरीर पर लाठी डंडो से वार करके मेरे चोटें मारी। इसी दौरान वह स्कूटी सहित नीचे गिर गया और उसकी स्कूटी की डिक्की में रखे चार लाख पच्चीस हजार रुपये वे लूट ले गए। इसी मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

New Delhi/Chandigarh: ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

नई दिल्ली/चंडीगढ़ : (New Delhi/Chandigarh) भारतीय हॉकी के दिग्गज और 1968 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता गुरबक्स सिंह ग्रेवाल (Gurbux Singh Grewal) का शुक्रवार को...

Explore our articles