spot_img
Home crime news Haridwar : नशीले इंजेक्शनों की खेप के साथ युवक गिरफ्तार

Haridwar : नशीले इंजेक्शनों की खेप के साथ युवक गिरफ्तार

0
210

हरिद्वार : (Haridwar) ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन में जुटी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित के पास से पुलिस ने 100 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपित का एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत चालान कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक पिरान कलियर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपित के पास से प्रतिबंधित 100 ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन व 90 सीरिंज बरामद की। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम मुनव्वर पुत्र स्वर्गीय शमशाद निवासी नई बस्ती पिरान कलियर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार बताया। आरोपित का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।