राजकीय सम्मान के साथ कनखल में किया गया अंतिम संस्कार
हरिद्वार : (Haridwar) उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री (BJP leader Mohan Singh Rawat) और वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ आज पंचतत्व में विलीन हो गए। कनखल स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार वैदिक रीति के साथ किया गया।बीते दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री ‘गांववासी’ का निधन हो गया था। उनकी पार्थिव देह आज कनखल स्थित श्मशान घाट लाई गई, जहां उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान स्व. गांववासी को जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों व अपार जन समूह ने उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में राजनेता, संत, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी व बड़ी संख्या में उनके चाहने वाले मौजूद रहे।


