spot_img
HomeHaridwarHaridwar : अंतरिम बजट से राहत की उम्मीद पर फिरा पानी, सिलेंडर...

Haridwar : अंतरिम बजट से राहत की उम्मीद पर फिरा पानी, सिलेंडर के दामों ने तोड़ी कमर

हरिद्वार : (Haridwar) आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने अंतरिम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे सामान्य व मोदी सरकार का बजट बताया। पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल सती (Former metropolitan president Anil Sati) ने कहा लोकसभा चुनाव से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट 2024 पेश किया। चुनाव पूर्व बजट से उम्मीद थी कि लोगों को महंगाई के इस दौर में राहत मिलेगी और केंद्र सरकार पेट्रोल, डीजल के दामों में कटौती करेगी, परंतु ठीक इसके विपरीत बजट से ठीक पहले कामर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 14 रुपये की वृद्धि कर लोगों की कमर तोड़ने का काम मोदी सरकार ने किया है।

सती ने कहा कि लंबे समय से मिडिल क्लास, ओल्ड टैक्स स्लैब में बदलाव का इंतजार कर रहा था, परंतु आयकर दाताओं को अंतरिम बजट में कोई राहत नहीं दी गई है। केवल और केवल केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियाें का बखान किया है। इंडियन रेवन्यू सर्विस अधिकारी बाला मुरुगन को इसलिए बर्खास्त कर दिया गया, क्योंकि उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की आलोचना कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिख दिया था।

उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान की हत्या हो रही है। सरकार के खिलाफ बोलने पर फर्जी तरीके से गिरफ्तारियां हो रही है। विपक्षी पार्टियों को कूटनीतिक तरीके से जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर जेल भेजा जा रहा है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जिस तरह दिन दहाड़े लोकतंत्र की हत्या हुई है, उससे स्पष्ट हो गया है की आने वाले समय में विपक्ष विहीन सरकार चलेगी। 2014 में किसानों की आय दोगनी करने का वादा कर सरकार सत्ता में आई थी। इस बार भी किसानों की अनदेखी की गई है। 57 मिनट के भाषण में बजट सत्र में कोई खास उपलब्धि नहीं मिली है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर