हरिद्वार : कन्या गुरुकुल परिसर, गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में 18-24 नवम्बर तक आयोजित किये जा रहे फिट इण्डिया सप्ताह के अन्तर्गत परिसर की छात्राओं ने ड्रिल और फिटनेस से जुड़ी अनेक गतिविधियों में भाग लेकर स्वस्थ जीवन यापन का संकल्प लिया।
परिसर को आर्डिनेटर प्रो. सुचित्रा मलिक ने छात्राओं को स्वस्थ जीवन से जुडे अनेक अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ दिनचर्या तथा स्वस्थ विचार के लिए स्वस्थ मानसिकता का होना परम आवश्यक है। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। युवावस्था मंे दिनचर्या तथा मन का सकारात्मक होना विद्यार्थी जीवन के लिए अमूल्य निधि है। जिसके संरक्षण के लिए विद्यार्थी को सजग रहना पड़ता है। इस मेधा के प्रभाव से विद्यार्थी अपने जीवन में उन्नयन एवं लक्ष्य प्राप्ति करता है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में पूरे देश में फिट इण्डिया मोमेन्ट का आयोजन किया जा रहा है।
कन्या गुरुकुल परिसर की छात्राओं ने भारतीय परम्परागत फ्री हैंड, लेजियम, डम्बल, मर्चिंग तथा चिन-अप, सिट-अप जैसी गतिविधियों के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
इस अवसर पर प्रो. नमिता जोशी, प्रो. सीमा शर्मा, प्रो. मुदिता अग्निहोत्री, प्रो. सुरेखा राणा, प्रो. अंजलि गोयल, डॉ. दीपा गुप्ता, डॉ. निशा शर्मा, डॉ. बबीता शर्मा, डॉ. बिन्दु मलिक, हिमानी शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ बिन्दु मलिक ने किया।