spot_img

Hamirpur : सर्विलांस टीम ने तीस लाख कीमत के मोबाईल किए बरामद

हमीरपुर सहित अन्य के 150 मोबाइल फोन सौंपे

हमीरपुर : बुधवार को पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से खोए हुए 30 लाख कीमत के मोबाइल बरामद कर लोगों को वापस किया है। इन मोबाइलों को लेने के लिए पूरे जिले से डेढ़ सौ लोग मुख्यालय पहुंचे थे, जो अपने खोए मोबाइल पाकर बेहद खुश थे।

यहां जिले के जरिया, मझगवां, मुस्करा, राठ, बिवांर, जलालपुर, मौदहा, सुमेरपुर, कुरारा, ललपुरा और कोतवाली सदर के रहने वाले 150 लोगों के मोबाइल जो खो चुके थे और लोगों ने इसको वापस पाने की आस खो दी थी। आज हमीरपुर पुलिस ने उन सभी लोगों को मुख्यालय बुलाकर उनके खोए मोबाइल जब उन्हें वापस किए तो लोग बेहद खुश दिखाई दिए। खोया हुआ मोबाइल पाने वाली सुधा सोनी ने बताया की वह राठ की रहने वाली हैं। दिसम्बर के महीने में उसका 5जी मोबाइल खो गया था। तब उसने मोबाइल का आईएमईआई नंबर और ब्रांड की डिटेल लिखकर पुलिस को दी थी। सुधा ने बताया की उसे उम्मीद नहीं थी की खोया हुआ मोबाइल उसे मिल सकेगा। आज जब हमीरपुर पुलिस ने उसका खोया हुआ मोबाइल उसे वापस किया तो वह खुश है।

हमीरपुर एसपी दीक्षा शर्मा ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि लगभग तीस लाख की कीमत के यह वह मोबाइल हैं जो जिले और गैर जिले व अन्य राज्यों से बरामद किए हैं। लोगों की लापरवाही से या तो मोबाइल गिर जाते हैं या लोग कहीं जाकर मोबाइल भूल कर चले आते हैं। उन्हीं मोबाइलों को सर्विलांस टीम ने बरामद कर लोगों को लौटाए हैं। एसपी ने लोगों से अपील की है कि अगर लोगों के मोबाइल खो जाएं तो उसकी डिटेल थाने पर जरूर दर्ज करा दें ताकि सर्विलांस टीम उनकी मदद कर सके।

Explore our articles