spot_img

Guwahati : 15 दिसंबर तक जुबिन गर्ग को मिलेगा न्याय : मुख्यमंत्री सरमा

मुख्यमंत्री बोले- “मैंने कहा था ये हत्या है, और वही साबित होगा”
गुवाहाटी : (Guwahati)
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा (Assam Chief Minister Dr. Himanta Biswa Sarma) ने शुक्रवार को कहा कि मशहूर गायक जुबिन गर्ग को 15 दिसंबर तक न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने शुरू से कहा था कि यह एक हत्या है और अब वही साबित होगा। जिन्होंने सोचा था कि हम न्याय नहीं दिला पाएंगे, वे एक बार फिर गलत साबित होंगे।”

सरमा ने बताया कि जुबिन गर्ग की फाइनल फॉरेंसिक और टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट (Zubin Garg’s final forensic and toxicology reports) सिंगापुर से प्राप्त हो चुकी है और उसे असम सीआईडी को सौंपा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिपोर्ट में जांच से जुड़ी अहम जानकारियां शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि एसआईटी को निर्देश दिया गया है कि वह 17 दिसंबर तक अदालत में चार्जशीट दाखिल करे ताकि मामले की सुनवाई शीघ्र शुरू हो सके।

Mumbai : राम चरण की ‘पेड्डी’ का नया गाना ‘राई राई रा रा’ रिलीज

मुंबई : (Mumbai) साउथ सुपरस्टार राम चरण (South superstar Ram Charan) अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी...

Explore our articles