spot_img

Guwahati: असम में एच3एन2 इंफ्लुएंजा का पहला मामला सामने आया

Guwahati

गुवाहाटी:(Guwahati) असम में एच3एन2 इंफ्लुएंजा (H3N2 influenza in Assam) का पहला मामला सामने आया है और स्वास्थ्य विभाग हालात पर करीबी नजर रखे हुए है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, असम की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार रात एच3एन2 इंफ्लुएंजा का एक मामला सामने आने की पुष्टि हुई है।

बुलेटिन में कहा गया है, “स्वास्थ्य विभाग एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) नेटवर्क के माध्यम से असम में मौसमी इंफ्लुएंजा की उभरती स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है।”

बुलेटिन में कहा गया है कि मौसमी इंफ्लुएंजा के मामलों में मार्च के अंत से कमी आने की उम्मीद है।

इसमें कहा गया है कि आईडीएसपी नेटवर्क के तहत जिला निगरानी अधिकारी केंद्र सरकार और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा तैयार दिशा-निर्देशों के अनुरूप असम में इस सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Mumbai : गौतम बुद्ध की भाईचारे की भावना संविधान के दिल में है : मुख्यमंत्री

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis) ने गणतंत्र दिवस के पर्व पर सोमवार को मुंबई में कहा...

Explore our articles