गुवाहाटी:(Guwahati) असम की राजधानी गुवाहाटी के मालीगांव के गौशाला बाजार में सोमवार आधीरात बाद करीब एक बजे लगी भयावह आग में पांच से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस के मुताबिक सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचीं। दो घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। आग किस वजह से लगी, यह साफ नहीं हो सका है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


