spot_img
Homecrime newsGurugram : वॉयस चेंजर पर लड़की की आवाज निकाल पुरुषों को बनाता...

Gurugram : वॉयस चेंजर पर लड़की की आवाज निकाल पुरुषों को बनाता था शिकार, धरा गया

सेक्सटॉर्शन में व्यक्ति को आत्महत्या करने ले लिए मजबूर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम : जिला के गांव धनकोट में 38 वर्षीय एक व्यक्ति के आत्महत्या के मामले में परिजनों की शिकायत पर तह तक जाकर पुलिस ने खुलासा किया कि उसने दबाव में आत्महत्या की है। यह खुलासा मृतक के मोबाइल से हुआ। पुलिस ने इस मामले के आरोपी को दबोच लिया है।

मृतक का मोबाईल फोन चेक करने पर पता चला कि उस व्यक्ति को ब्लैकमेल करके उसे आत्महत्या करने पर मजबूर किया गया। मृतक में मोबाईल फोन पर आए मैसेज/वीडियो कॉल व यूट्यूब पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के नाम पर पैसे मांगने की रिकॉर्डिंग व 72800 रुपए की ट्रांजेक्शन की डिटेल भी मिली। इस सम्बन्ध में मृतक की पत्नी की शिकायत पुलिस थाना राजेंद्रा पार्क में केस दर्ज किया गया था।

इन्चार्ज पुलिस चौकी धनकोट उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक पर मानसिक दबाव बनाकर उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले एक आरोपी को दबोच लिया। उसे नूंह से काबू करके गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान शकील उर्फ शौकीन उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है।

आरोपी से पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर वॉइस चेंजर ब्लूटूथ हैंडसेट के माध्यम से अपनी आवाज को लड़की की आवाज में बदल लेता था। लड़की बनकर लोगों से बात करता। वीडियो कॉल करते समय ये पीछे स्क्रीन पर एक न्यूड वीडियो चलाता। जिसके पास कॉल करता उससे लड़की की आवाज में बात करते हुए स्क्रीन पर चल रही न्यूड वीडियो दिखाता। सामने वाले व्यक्ति को वह न्यूड वीडियो और लड़की की आवाज के साथ चलने पर ऐसा लगता था जैसे कोई लड़की के द्वारा निवस्त्र होकर कॉल की गई है। वह जिस व्यक्ति को कॉल करता था, उसे भी कपड़े उतारने के लिए कहता और उस कॉल को रिकॉर्ड कर लेता। उसके बाद अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ये उस व्हाट्सएप न्यूड वीडियो कॉल की रिकॉर्ड वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता। उस व्यक्ति पर दबाव बनाकर और मानसिक प्रताडऩा करके रुपयों की डिमांड करते हुए ठगी कर लेता। उपरोक्त अभियोग में मृतक के साथ भी इसने ऐसा किया था। इसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बनाए गए दबाव/प्रताडऩा के कारण उसने आत्महत्या की थी। उसने अपना अपराध कबूल करते हुए कहा कि वह इस तरह की वारदातों को पिछले डेढ़ साल से करता आ रहा है। सेक्सटॉर्शन करने की वह करीब 30/35 वारदातों को अंजाम दे चुका है।

पुलिस टीम द्वारा पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जा से लड़के की आवाज को लड़की की आवाज में बदलने वाला 1 वॉइस चेंजर ब्लूटूथ हेडसेट, 1 मोबाईल फोन व नगदी बरामद की है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर