spot_img

Gurugram : गुरुग्राम में बॉलीवुड सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग

गुरुग्राम : (Gurugram) बॉलीवुड के पॉप सिंगर राहुल फाजिलपुरिया (Bollywood pop singer Rahul Fazilpuria) पर सोमवार देर शाम को अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। टाटा पंच गाड़ी में सवार बदमाशों ने राहुल पर फायरिंग की। हालांकि इस हमले में राहुल बाल-बाल बच गए हैं। फायरिंग के बाद अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार वारदात बादशाहपुर इलाके (Badshahpur area) में हुई है। एसपीआर रोड पर टाटा पंच में सवार अज्ञात बदमाशों ने राहुल का पीछा शुरू कर गोलियां चलानी शुरू कर दी। राहुल को जैसे ही पता चला कि उस पर गोलियां चलाई जा रही है तो राहुल ने अपनी गाड़ी को तेजी से दौड़ा लिया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। राहुल फाजिलपुरिया पर हमला करने वाले लोग कौन थे और हमला क्यों किया गया, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

बता दें कि राहुल फाजिलपुरिया ने 2024 में गुरुग्राम लोकसभा सीट से जननायक जनता पार्टी की टिकट (Rahul Fazilpuria contested the 2024 election from Gurugram Lok Sabha seat on a Jannayak Janata Party ticket) पर चुनाव लड़ा था। वे चुनाव में हार गए थे। राहुल फाजिलपुरिया बिजनेस घराने से संबंध रखते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म कपूर संस के गाने लड़की ब्यूटीफुल से अपनी पहचान बनाई। गायकी के साथ वे राजनीति में भी आए।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles