spot_img

Guptkashi : घाटी में भारी बरसात के कारण फिलहाल केदारनाथ यात्रा रुकी

गुप्तकाशी : उत्तराखंड की केदारनाथ घाटी में लगातार भारी बरसात के चलते स्थानीय प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को फिलहाल के लिए रोक दिया है। मौसम के अनुकूल होते ही दोबारा से यात्रा का संचालन किया जाएगा।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि लगातार हो रही बरसात के चलते जहां एक ओर गौरीकुंड-केदारनाथ के बीच पैदल मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन जारी है वहीं दूसरी ओर सोनप्रयाग गौरीकुंड मोटर मार्ग के बीच चट्टानों के खिसकने का सिलसिला चल रहा है। ऐसे में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर फौरी तौर पर यात्रा को अग्रिम आदेश तक स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि आज सुबह 10:30 बजे तक 5881 तीर्थयात्रियों को सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए छोड़ा गया था। बाकी तीर्थयात्रियों को सोनप्रयाग, गौरीकुंड , फाटा, गुप्तकाशी आदि स्थानों पर अग्रिम आदेश तक रोकना पड़ा।

इसके साथ-साथ गौरीकुंड के बीच शटल सेवा के एक वाहन के ऊपर पत्थर गिरने से वाहन चालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सुबह भारी बरसात के दौरान वाहन के अंदर बैठे चालाक के ऊपर भारी-भरकम पत्थर आने से वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।

गनीमत यह रही कि इस दौरान अन्य कोई व्यक्ति इस स्थान पर मौजूद नही था। वाहन चालक का नाम अनिल बिष्ट (50) है। हालांकि खबर लिखे जाने तक मौसम केदारघाटी का अनुकूल हो रहा है, लेकिन केदारनाथ में रह रह कर भारी बरसात हो रही है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने यात्रा को फिलहाल स्थगित किया है।

Siwan : सीवान में आरजेडी विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस का छापा

सीवान : (Siwan) जिले में भूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए सोमवार सुबह रघुनाथपुर विधानसभा (Raghunathpur Assembly constituency) के राजद विधायक...

Explore our articles