spot_img

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी ने किया रुद्राभिषेक, भोलेनाथ से की लोकमंगल की प्रार्थना

गोरखपुर(Gorakhpur): गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री एव गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रुद्राभिषेक किया। भगवान भोलेनाथ से लोकमंगल की कामना की।

मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में मुख्यमंत्री योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प आदि अर्पित करने के बाद रुद्राभिषेक किया। मठ के मुख्य पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी व अन्य पुरोहितगणों ने रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती की। विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के उपरांत उन्होंने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

Explore our articles