spot_img

Gorakhpur : 2017 से पूर्व दंगाइयों के हाथ में थी यूपी की बागडोर : भूपेंद्र चौधरी

गोरखपुर : निषाद पार्टी के 08वें स्थापना दिवस पर बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि वर्ष 2017 के पूर्व उत्तर प्रदेश की बागडोर दंगाइयों के हाथों में था। चारों ओर अराजकता का बोलबाला था लेकिन अब विकास का समय है।

उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि संजय निषाद की तपस्या का फल है कि आज इतना जनसैलाब उमड़ा है। विशाल बटवृक्ष की भांति निषाद पार्टी खड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि संजय निषाद ने मछुआ समाज के मुद्दों को कैबिनेट से लेकर सामाजिक मंचों पर उठाया है। यह सिलासिला अब भी जारी है। समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का लगातार प्रयास करते आये हैं। गरीब और आम आदमी से जुड़े मुद्दे को निषाद पार्टी ने सड़क से सदन तक उठाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है।

पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश की कमान दंगाइयों के हाथ में थी। चारों ओर अराजकता का माहौल था लेकिन अब वर्तमान भाजपा की प्रदेश सरकार, रामराज्य के सपने को साकार कर रही है।

Explore our articles