spot_img

Ghaziabad : ‘नमो भारत’ से आसान हुई ‘छोटा हरिद्वार’ की यात्रा

मुरादनगर स्टेशन से कुछ कदम की दूरी पर है श्रद्धा का ये स्थल
गाजियाबाद : (Ghaziabad)
देश की पहली नमो भारत ट्रेन ने दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ व आसपास के लोगों के लिए यात्रा को काफी आसान, सुगम और सुविधाजनक बना दिया है। दिल्ली-एनसीआर से ‘छोटा हरिद्वार’ की यात्रा करना अब पहले से कहीं अधिक तीव्र और आसान हो गया है। सेमी हाई-स्पीड ट्रेन नमो भारत फिलहाल दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ के बीच 55 किलोमीटर के सेक्शन में दौड़ रही है। इसी रूट पर- मुरादनगर नमो भारत स्टेशन है जहां से महज कुछ कदम की दूरी पर ‘छोटा हरिद्वार’ है।

मुरादनगर स्थित ‘छोटा हरिद्वार’ दिल्ली के आनंद विहार से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके लिए नमो भारत से केवल 22-23 मिनट का समय लगता है। आनंद विहार से मुरादनगर स्टेशन तक स्टैंडर्ड कोच में सफर करने के लिए केवल 80 रुपये किराया लगता है, जबकि प्रीमियम में यह 95 रुपये होता है। वहीं, गाजियाबाद से इसकी दूरी लगभग 18 किलोमीटर है जिसके लिए स्टैंडर्ड में केवल 40 रुपये देने होते हैं और सफर महज 12 मिनट का होता है। मेरठ साउथ स्टेशन (भूडबराल) से छोटा हरिद्वार करीब 23 किलोमीटर दूर है और ये दूरी 13 से 14 मिनट में पूरी हो जाती है, जिसके लिए नमो भारत में केवल 60 रुपये किराया लगता है।

एनसीआरटीसी के प्रवक्ता पुनीत वत्स ने बताया कि मुरादनगर स्टेशन से पैदल चलकर कुछ ही मिनटों में लोग छोटा हरिद्वार पहुंच जाते हैं। गंगनहर के किनारे स्थित यह एक धार्मिक स्थल है, जहां हरिद्वार जैसा ही माहौल देखने को मिलता है। यहां श्रद्धालु गंगाजल भरने, पवित्र स्नान करने और धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए बड़ी संख्या में आते हैं। जो लोग समय की कमी या संसाधनों के कारण हरिद्वार नहीं जा पाते, उनके लिए यह स्थान एक बेहतर विकल्प बन गया है।

अब गंगा दशहरा भी आने वाला है, जो ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस पावन पर्व पर शुभ मुहूर्त में लोग गंगा स्नान-दान व पूजन करते हैं। नमो भारत में यात्रा करना न केवल तीव्र है, बल्कि यह सफर पूरी तरह सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। इसमें वातानुकूलित कोच, बेहतरीन कुशन-सीटें, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, स्वच्छता और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी ये यात्रा बेहद सहज हो जाती है।

इस ट्रेन से मुरादनगर और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक यात्रा और पर्यटन को नया आयाम दिया है। साथ ही स्थानीय दुकानदारों और छोटे व्यवसासियों को भी लाभ हो रहा है। आस्था और आधुनिकता का यह संगम आज के भारत की प्रगति और सांस्कृतिक मूल्यों को साथ लेकर चलने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles