Ghaziabad : मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह का पूछा हालचाल

0
41

गाजियाबाद : (Ghaziabad) गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath met with former Union Minister and former BJP National Vice President Radha Mohan Singh) ने मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ आज यशोदा मेडिसिटी के (inauguration of Yashoda Medicity)उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हाेने आए थे। मुख्यमंत्री ने इस अस्पताल में भर्ती राधा मोहन सिंह से मिलने पहुंचे।

मुख्यमंत्री उनके पास करीब 15 मिनट तक रुके और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डॉक्टर से उनके स्वास्थ्य के प्रगति के बारे में संपूर्ण जानकारी हासिल की। इस दाैरान राधा मोहन सिंह भी काफी प्रसन्न दिखाई दिए। दोनों नेताओं ने यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव पर भी संक्षिप्त चर्चा की।

दरअसल, 76 वर्षीय राधा मोहन सिंह (76-year-old Radha Mohan Singh) एक सप्ताह पूर्व अस्वस्थ होने पर यशोदा मेडिसिटी में भर्ती हुए थे। उनका उपचार कर रहे डॉक्टर के अनुसार अब वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। भाजपा नेता केन्द्र में पहली मोदी सरकार में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रहे। वह 9वीं, 11वीं, 13वीं, 15वीं, और 16वीं लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं।