spot_img

Ghaziabad : दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर कार ने पांच कांवड़ियों को कुचला

हरिद्वार से मोटरसाइकिलों पर ला रहे थे कांवड़ हरियाणा के युवक
गाजियाबाद : (Ghaziabad)
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे (Delhi Meerut Expressway) पर मंगलवार की रात में भोजपुरी पर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार हरियर कर ने मोटरसाइकिलों पर आ रहे पांच कावड़ियों को कुचल दिया। जिसमें हरियाणा के दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और मृत्यु को के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है यह घटना रात्रि 1:00 बजे हुई।

डीएसपी ग्रामीण एसएन तिवारी ने बताया कि फरीदाबाद के महमूदपुर गांव निवासी राहुल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने चचेरे भाइयों देवेंद्र, हरेंद्र और अन्य साथियों के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार गए थे। वे 25-26 फरवरी की रात्रि में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से लौट रहे थे। जब उनकी बाइकें सड़क किनारे रुक गईं। इस दौरान एक तेज रफ्तार टाटा हैरियर कार कई वाहनों को ओवरटेक करती हुई आई और दोनों बाइकों को कुचल डाला। इस टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र उसके भाई हरेंद्र और अजय को मृत घोषित कर दिया । जबकि सुनील और सुंदर की हालत भी गंभीर बनी हुई है और दोनों उपचाराधीन है।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles