spot_img

Geneva : संयुक्त राष्ट्र ने सिर न ढकने वाली महिलाओं पर ईरान की कार्रवाई पर जताई चिंता

जिनेवा : संयुक्त राष्ट्र ने सिर ढकने के नियमों का पालन न करने पर कई महिलाओं और लड़कियों को हिरासत में लेने पर ईरान की कार्रवाइ्र पर चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र अधिकार अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने ईरान के उस मसौदा कानून की आलोचना व्यक्त की, जिसके तहत सिर ढकने के नियमों का पालन न करने पर 10 साल की जेल की सजा के साथ कोड़े मारने की सजा दी जाएगी। तुर्क ने तेहरान से लिंग आधारित भेदभाव और हिंसा को दूर करने की अपील की है।

तुर्क ने रैपर तुमाज सालेही को मौत की सजा दिए जाने की भी आलोचना की जो 2022 के प्रदर्शनों के दौरान प्रमुख चेहरा थे। तुर्क के कार्यालय के अनुसार, कुर्द महिला महसा अमिनी की हिरासत में मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों में भूमिका के लिए नौ लोगों को फांसी दी गई है। अमिनी को मोरेलिटी पुलिस ने अपना सिर ठीक से नहीं ढकने के कारण हिरासत में लिया था।

इससे पहले हिजाब को लेकर ईरान में लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन का दौरा चला था और कई लोगों की मौत हो गई थी।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles