spot_img

Gaza Strip : इजराइल ने गाजा पर बमबारी की, 42 की मौत, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 14 हजार बच्चे भूख से बेहाल

गाजा पट्टी : (Gaza Strip) इजराइल की सेना द्वारा गाजा पर की गई बमबारी में आज बुधवार को सुबह से कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई है। इजराइल ने इस क्षेत्र में भयावह युद्ध को लेकर यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) (यूके) और यूरोपीय संघ की चिंता को खारिज कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि 14,000 बच्चे (शिशु) भूख से बेहाल हैं। अगर 48 घंटों के भीतर इनको खाद्य सामग्री नहीं मिल पाई तो इनकी जान का खतरा है।

अल जजीरा न्यूज की खबर में यह जानकारी दी गई है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इजराइली प्रतिबंधों के कारण गाजा में कोई सहायता वितरित नहीं की जा सकी है। कुछ सहायता सामग्री लेकर ट्रक क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गाजा पर इजराइल के युद्ध में कम से कम 53,573 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 121,688 घायल हुए हैं। सरकारी मीडिया ने मृतकों की संख्या 61,700 से अधिक बताई है। सात अक्टूबर 2023 को हमास के हमलों के दौरान इजरायल में कम से कम 1,139 लोग मारे गए और 200 से अधिक लोगों को बंदी बना लिया गया।

फिलिस्तीन राज्य की आधिकारिक न्यूज एजेंसी वाफा के अनुसार इजराइली सैनिकों ने बेथलहम के अल-दोहा शहर से दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। जेरिको घाटी में भी गोलीबारी कर एक फिलिस्तीनी को घायल कर दिया। साथ ही रामल्लाह के अल-मुगय्यिर गांव और तुलकरम के दक्षिण में अल-रस पर छापों के दौरान आंसू गैस छोड़ी।

Explore our articles